Posts

Showing posts from September, 2023

Laal maszid

Image
मुगल साम्राज्य का इतिहास समेटे हुए है तिजारा की लाल मस्जिद यूं तो समूचे भारत में मुगल साम्राज्य के दौरान निर्मित कई ऐतिहासिक धरोहरें हैं जो आज भी अतीत के स्वर्णकाल के इतिहास को अपने पन्नों में समेटे हुए हैं। राजस्थान में भी मुगलिया शासन के वक्त कई मस्जिदों का निर्माण करवाया गया। इन्हीं मस्जिदों में से एक ऐतिहासिक मस्जिद भी है जो अलवर जिले के उत्तर पश्चिम स्थित तिजारा नगर में है। तिजारा नगर महाभारत में त्रिगर्त के नाम से प्रसिद्ध था। यहीं पर बनी लाल मस्जिद भी अपना महत्व रखती है। यह मस्जिद मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर के पुत्र मिर्जा हिन्दाल ने बनवाई थी। बाबर ने सन् 1531 में अपने पुत्र मिर्जा हिन्दाल को अलवर एवं तिजारा का शासक घोषित किया था, लेकिन मिर्जा हिन्दाल ने 1540 तक ही अलवर व तिजारा पर शासन किया था। अपने शासन काल की अल्पावधि में ही उसने अनेक ऐतिहासिक इमारतों का निर्माण कराया था, जिसमें तिजारा की खूबसूरत लाल मस्जिद भी एक है। इस मस्जिद में बने तीनों कक्ष आपस में जुड़े हुए हैं। मस्जिद के भीतर प्रवेश करने पर समूची इमारत एक ही परिसर की भांति दिखाई देती है। इसके मुख्य कक्ष एवं उत्तर...